ब्रेकिंग
अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक

मधेपुरा के कुमारखंड स्थित खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव, रितेश पांडे, शिवानी सिंह और रौशन राही की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में दो लाख से अधिक लोग पहुंचे और सुबह तक भोजपुरी गीतों पर झूमते रहे।

बिहार न्यूज
रितेश पांडे, शिवानी सिंह और रौशन राही की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत खुर्दा गांव में आयोजित खुर्दा महोत्सव में शुक्रवार की रात भोजपुरी गीतों का जबरदस्त जलवा देखने को मिला। युवा शक्ति दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेता एवं गायक खेसारीलाल यादव, गायक रितेश पांडे, गायिका शिवानी सिंह और मगही गायक रौशन राही समेत कई कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में दो लाख से अधिक दर्शक शामिल हुए और देर रात से सुबह तक भोजपुरी गीतों का आनंद लेते रहे।


खुर्दा महोत्सव पिछले 18 वर्षों से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव को बिहार के लोकप्रिय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का संरक्षण प्राप्त है। हर वर्ष यहां आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।


शिवानी सिंह और रितेश पांडे की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोहा 

शुक्रवार की रात करीब दस बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज भोजपुरी गायिका शिवानी सिंह ने अपनी सुरीली आवाज और लोकप्रिय गीतों से किया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शक झूमते नजर आए। इसके बाद रितेश पांडे ने अपनी गायकी से माहौल को संगीतमय बना दिया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और उत्साह व्यक्त किया।


मंच पर आते ही खेसारीलाल यादव का मोबाइल का फ्लैश लाइट जलाकर जोरदार स्वागत

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव रहे। जैसे ही वह मंच पर पहुंचे, दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद खेसारीलाल यादव ने अपने लोकप्रिय भोजपुरी फिल्मी गीतों और नृत्य की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनके गीतों पर देर रात तक दर्शक झूमते रहे। 


वहीं, मगही संगीत जगत के चर्चित गायक रौशन राही ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया। मुंबई से आए कलाकारों ने रिकॉर्डिंग डांस की आकर्षक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के दौरान सांसद पप्पू यादव मंच के समीप बैठकर भीड़ की स्थिति पर नजर रखते और कलाकारों का उत्साह बढ़ाते दिखाई दिए।खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शकखुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शकखुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक

खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक

टैग्स