ब्रेकिंग
खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप

सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा

रोहतास जिले के समहुता गांव में सांप के काटने से 20 वर्षीय आकाश कुमार की मौत हो गई। युवक घर के पास काम कर रहा था, तभी सांप ने डस लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SASARAM: रोहतास जिले के समहुता गांव में सांप के काटने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई है। वह गया राम का पुत्र था।


बताया जाता है कि आकाश कुमार अपने घर के पास किसी काम में लगा हुआ था। इसी दौरान एक सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया।


इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता