ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / sports / Bihar News: क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंची समाजसेविका सोनाली सिंह, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Bihar News: क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंची समाजसेविका सोनाली सिंह, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

20-Apr-2025 04:12 PM

By First Bihar

Bihar News: समाजसेविका सोनाली सिंह शोभी डुमरा मैदान में आयोजित "शोभी डुमरा प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट" में पहुंची। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।


उन्होंने कहा कि शोभी डुमरा मैदान में आयोजित "शोभी डुमरा प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट" में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर मुझे अत्यंत गौरव की अनुभूति हुई। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं था, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, हुनर और टीम भावना का जीवंत प्रदर्शन था।


खेल मैदान में कदम रखते ही खिलाड़ियों और दर्शकों में जो उत्साह और उमंग देखने को मिला, वह अत्यंत प्रेरणादायक था। इस विशेष अवसर पर मेरे साथ आरा की माननीय मेयर श्रीमती इंदु देवी जी भी उपस्थित थीं। हमने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके हौसले को सराहा।


खास बात यह रही कि टूर्नामेंट के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करने का अवसर भी मुझे प्राप्त हुआ। यह क्षण मेरे लिए बेहद भावुक और गर्व से भरा था। आयोजन समिति ने जिस भव्यता और अनुशासन के साथ इस टूर्नामेंट का आयोजन किया, वह प्रशंसनीय है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को एक बेहतर मंच प्रदान कर, उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल की है।


उन्होंने कहा कि मैं आयोजकों को दिल से धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझे इस प्रेरक आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर दिया। खेल न केवल शरीर को मज़बूत बनाते हैं, बल्कि समाज में सहयोग, अनुशासन और सकारात्मकता की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। आशा है कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर होते रहेंगे और हमारी युवा पीढ़ी को अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मंच मिलता रहेगा।