ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / sports / ‘ये एक ऐसी चीज है,जिसे मैं फिर से जीना चाहूंगा’..राष्ट्रपति से मुलाकात के...

‘ये एक ऐसी चीज है,जिसे मैं फिर से जीना चाहूंगा’..राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बोले सचिन तेंदुलकर

Sachin Tendulkar meets President Draupadi Murmu: भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी साइन की हुई भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी उन्हें भेंट की।

07-Feb-2025 08:36 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Sachin Tendulkar meets President Draupadi Murmu: भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी साइन की हुई भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी उन्हें भेंट की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर भी मौजूद रहीं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान 2011 विश्व कप के जीत के पलों को याद किया और कहा कि वह इसे फिर से जीना चाहेंगे।


राष्ट्रपति भवन में सचिन राष्ट्रपति के अतिथि के रूप में पहुंचे थे और उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को अपने हस्ताक्षर वाली भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की साथ ही कई पलों को राष्ट्रपति के साथ साझा किया। सचिन ने कहा, 'माननीय राष्ट्रपति और मैंने भुवनेश्वर में विश्व कप हॉकी के बारे में बात की जिसे मैंने अपने मित्र दिलीप तिर्की के साथ बैठकर देखा था। हमने ओडिशा के खाने के बारे में बात की। जब मैं राष्ट्रपति भवन के गलियारों से गुजर रहा था तो मैंने दीवारों पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र देखे। यह देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए।' 


आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर कई बार पुरस्कार लेने के लिए राष्ट्रपति भवन आ चुके हैं लेकिन यह पहली बार था जब वह राष्ट्रपति के अतिथि के रूप में आए थे। सचिन तेंदुलकर को हाल ही में बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2025 के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। तेंदुलकर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले 31वें प्‍लेयर हैं।