Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार
11-Jul-2025 01:25 PM
By First Bihar
INDvsENG: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में चल रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचने के करीब हैं। पहले दिन के खेल में रूट ने 191 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 99 रन बनाए और अब वह अपने 37वें टेस्ट शतक से सिर्फ एक रन दूर हैं। इस शतक के साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की सूची में राहुल द्रविड़ और स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़कर टॉप-5 में जगह बना लेंगे। साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 55वां शतक लगाकर वह श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने को भी पछाड़ देंगे।
वर्तमान में जो रूट ने 156 टेस्ट मैचों में 36 शतक बनाए हैं, जिसके साथ वह द्रविड़ और स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 51 शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उसके बाद जैक कैलिस (45), रिकी पोंटिंग (41) और कुमार संगाकारा (38) का नंबर आता है। अगर रूट आज शतक पूरा करते हैं तो वह 37 शतकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच जाएंगे और द्रविड़-स्मिथ छठे स्थान पर खिसक जाएंगे।
इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो रूट 54 शतकों के साथ जयवर्धने के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं। एक और शतक उन्हें हाशिम अमला (55 शतक) की बराबरी पर ला देगा। इस सूची में भी सचिन तेंदुलकर 100 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं। जबकि एक्टिव क्रिकेटरों में विराट कोहली 82 शतकों के साथ पहले स्थान पर हैं। रूट का यह शतक न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि होगी, बल्कि इंग्लैंड के लिए मैच में मजबूत स्थिति बनाने में भी मदद करेगा।
पहले दिन रूट ने शानदार बल्लेबाजी की है और आखिरी ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी के सामने संयम बरतते हुए वह 99 रन पर नाबाद रहे। अब सभी की नजरें दूसरे दिन की शुरुआत पर टिकी हैं। क्या रुट 1 रन लेकर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे या भारत का कोई गेंदबाज उन्हें पहली ही गेंद पर चलता कर देगा?