सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
06-Oct-2025 01:25 PM
By First Bihar
BCCI Rules: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली आगामी वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया का चयन हो चुका है। इस बार भी टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम शामिल किया गया है, लेकिन उनके वनडे करियर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। दोनों खिलाड़ी पहले ही टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, और अब उनका क्रिकेट करियर केवल वनडे तक ही सीमित रह गया है। ऐसे दौर में जब टीम इंडिया बहुत कम वनडे मैच खेल रही है, उनके भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह माना जा रहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम का हिस्सा बने रहना चाहते हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने इस पर कोई गारंटी देने से साफ इनकार कर दिया है। बोर्ड का मानना है कि टीम का चयन पूरी तरह फॉर्म और फिटनेस पर निर्भर करेगा।
चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने टीम का ऐलान करते हुए साफ किया कि राष्ट्रीय टीम से बाहर रहने वाले या उपलब्ध खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा। यही कारण है कि पिछले सीजन में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी भी घरेलू क्रिकेट खेलते नजर आए थे। इस फैसले से यह संकेत मिल रहा है कि बीसीसीआई अब किसी भी खिलाड़ी के लिए अलग नियम नहीं बनाएगा, चाहे वह कितना भी बड़ा स्टार क्यों न हो।
इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी दोनों दिग्गज खिलाड़ियों से अपील की है कि वे घरेलू क्रिकेट में लगातार हिस्सा लें। उनका मानना है कि ऐसा करने से न केवल उनकी फॉर्म बरकरार रहेगी, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी उनसे सीखने का मौका मिलेगा।
भारतीय क्रिकेट जगत में यह चर्चा तेज हो गई है कि रोहित और विराट के बिना टीम इंडिया कितनी मजबूत रहेगी और क्या 2027 वर्ल्ड कप तक इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखना सही होगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज उनके करियर की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकती है।