ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

IND vs SA: खतरे में पड़ा सचिन और द्रविड़ का यह बड़ा रिकॉर्ड, रोहित और विराट की जोड़ी आज रांची में रचेगी इतिहास..

IND vs SA: 30 नवंबर को रांची के JSCA स्टेडियम मे पहला वनडे खेलते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली सचिन-द्रविड़ के इस बड़े रिकॉर्ड को करेंगे ध्वस्त..

30-Nov-2025 08:59 AM

By First Bihar

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रहा। यह मैच रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए एक ऐतिहासिक मैच साबित होने जा रहा है। जैसे ही ये दोनों खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, वे भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच एक साथ खेलने वाली जोड़ी बन जाएंगे। वर्तमान में उनके नाम 391 मैच दर्ज हैं और यह 392वां मैच उन्हें सचिन तेंदुलकर तथा राहुल द्रविड़ के 391 मैचों के रिकॉर्ड को तोड़ने में मदद करेगा।


सचिन और द्रविड़ की जोड़ी ने 1996 से 2012 तक 391 इंटरनेशनल मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने न केवल रनों का अम्बार लगाया बल्कि भारतीय बल्लेबाजी की मजबूत नींव भी रखी थी। रोहित और विराट की जोड़ी का सफर 2008 से शुरू हुआ, तब 19 वर्षीय विराट ने श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था और रोहित पहले से टीम का हिस्सा थे। 17 वर्षों बाद ये दोनों अब भी सक्रिय हैं और आने वाले मैचों में 400 मैचों का आंकड़ा भी पार कर सकते हैं। भारतीय जोड़ियों में दूसरे नंबर पर द्रविड़-सौरव गांगुली (369 मैच) तथा तीसरे पर सचिन-अनिल कुंबले (367 मैच) हैं।


यह सीरीज रोहित और विराट के लिए कई मायनों में खास है। दोनों ने टेस्ट और टी20आई से संन्यास ले लिया है और अब वे केवल वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं। 9 महीने के लंबे अंतराल के बाद वे भारत में मैदान पर लौट रहे हैं। इन्होंने आखिरी घरेलू मैच जनवरी 2025 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस सीरीज में केएल राहुल कप्तान होंगे और टीम में यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। यहाँ भारत का लक्ष्य टेस्ट सीरीज की हार का बदला लेना होगा।


बताते चलें कि रोहित को 20,000 इंटरनेशनल रनों का आंकड़ा पार करने के लिए 98 रनों की जरूरत है। इतने रन बनाते ही वे सचिन, द्रविड़ और विराट के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे। जबकि विराट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में 1,504 रनों के साथ पहले से ही मजबूत स्थिति में हैं।