Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार
29-Jun-2025 12:53 PM
By First Bihar
Death After Six: पंजाब के फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय कस्बे में डीएवी स्कूल के मैदान पर एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान दुखद घटना घटी है। 49 रन बना खेल रहे बल्लेबाज हरजीत सिंह ने एक शानदार छक्का लगाया, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और वे मैदान पर गिर पड़े। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की लेकिन हरजीत को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हरजीत सिंह पेशे से बढ़ई थे और अपनी सक्रिय जीवनशैली व क्रिकेट के प्रति जुनून के लिए जाने जाते थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें हरजीत को सफेद और काली टी-शर्ट में छक्का मारने के बाद अचानक बैठते हैं और फिर सीने में दर्द के कारण उन्हें लेटते हुए देखा जा सकता है। यह दृश्य खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए काफी झकझोर देने वाला था।
https://x.com/rabishpost/status/1939208057806037166
हाल में इस तरह की घटनाएं काफी देखी जा रही हैं जहाँ व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा पड़ता है और वह मौत के मुंह में समा जा रहा। कोई जिम में एक्सरसाइज करते हुए काल के गाल में जा रहा तो कोई नृत्य करते समय। कई लोगों की मृत्यु तो उस वक़्त भी हुई है जब वे कोई विशेष कार्य नहीं कर रहे थे।