ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...

Ramnavami 2025: क्या आप जानते हैं भगवान राम के जन्म से जुड़ी ये खास जानकारी?

Ramnavami 2025: आस्था, मर्यादा और प्रकाश का उत्सव" हर साल चैत्र शुक्ल नवमी को मनाया जाने वाला रामनवमी का पर्व न केवल भगवान श्रीराम के जन्म का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे जीवन में मर्यादा, धर्म और आत्मिक जागरूकता का संदेश भी देता है।

रामनवमी, Ramnavami, श्रीराम जन्म, Shri Ram Janm, भगवान राम, Lord Rama, रामायण, Ramayana, मर्यादा पुरुषोत्तम, Maryada Purushottam, राम जन्मोत्सव, Ram Janmotsav, अयोध्या, Ayodhya, चैत्र नवरात्र, Chaitra

06-Apr-2025 03:27 PM

By First Bihar

Ramnavami 2025: रामनवमी हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, जो भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं। उनका जन्म अयोध्या में राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर हुआ था।


राजा दशरथ संतान की चाह में चिंतित थे। ऋषि वशिष्ठ के कहने पर उन्होंने पुत्रकामेष्टि यज्ञ कराया। यज्ञ के बाद अग्निदेव ने खीर दी, जिसे तीनों रानियों ने खाया।कौशल्या से श्रीराम, कैकयी से भरत ,सुमित्रा से लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ।

राम का उद्देश्य क्या था?

भगवान राम का जन्म अधर्म का नाश और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। उन्होंने रावण जैसे राक्षसों का अंत करके मर्यादा का आदर्श स्थापित किया।

रामनवमी का महत्व

नवरात्रों का अंतिम दिन होता है रामनवमी लोग व्रत रखते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं घरों में झूला सजाकर बाल रूप राम की पूजा करते हैं, राम को कई नामों से जाना जाता है जैसे रामचंद्र, रघुनंदन, रामजी, रामरज, रमेश, रामदास आदि।

रामायण का गहरा संदेश 

राम का मतलब होता है  हमारे भीतर का प्रकाश ,सीता – मन का प्रतीक, रावण – अहंकार, हनुमान – हमारी प्राणशक्ति (ऊर्जा), लक्ष्मण – सजगता, भरत – योग्यता, शत्रुघ्न – जिसका कोई शत्रु न हो| 

रामायण का सार क्या है?

रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि ये हमें सिखाती है कि जब हमारा मन अहंकार के कारण भटक जाए, तो प्राणशक्ति (हनुमान) और सजगता (लक्ष्मण) के सहारे हम फिर से अपने भीतर के प्रकाश (राम) तक पहुँच सकते हैं।