ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Bihar News: बिहार में दूध पीने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, तीसरे की हालत नाजुक

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले में दूषित दूध पीने से तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. परिजनों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बड़ी खबर बिहार के जहानाबाद से आ रही है, जहां दूध पीने के बाद एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सभी बच्चे अरवल के कलेर प्रखंड के मसदपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


दरअसल, बिहार के जहानाबाद जिले में दूध पीने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चे कलेर प्रखंड के मसदपुर गांव के रहने वाले हैं, और यह घटना पटना के खीरी मोड़ गांव स्थित ननिहाल में हुई। बाहर से लाया गया दूध बच्चों को पिलाया गया था, जिसके लगभग एक घंटे बाद ही उन्हें पेट में असहनीय दर्द होने लगा।


तुरंत उन्हें अरवल के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दो बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी बहन की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, यह जानने के लिए कि दूध में ऐसा क्या था जिससे बच्चों की तबीयत कुछ ही घंटों में बिगड़ गई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता