ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

Nritya Gopal Das health: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल रेफर

Nritya Gopal Das health: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है।

21-Jan-2026 02:01 PM

By FIRST BIHAR

Nritya Gopal Das health: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और प्रख्यात संत महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाने की सलाह दी। अयोध्या स्थित मणिराम दास छावनी में उनके निवास पर डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।


बताया जा रहा है कि बढ़ती ठंड और गलन के कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी और सीने में जकड़न महसूस हो रही थी। उम्र और पुरानी बीमारियों को देखते हुए चिकित्सकों और प्रशासन ने बिना देरी किए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने का फैसला लिया।


महंत नृत्य गोपाल दास को एम्बुलेंस के माध्यम से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लखनऊ लाया जा रहा है। मेदांता अस्पताल के क्रिटिकल केयर विभाग को पहले ही सूचना दे दी गई है और उनके इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विशेष टीम तैनात कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनकी सेहत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


महंत जी की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही अयोध्या के संत समाज और देश-विदेश में फैले उनके करोड़ों अनुयायियों में चिंता की लहर दौड़ गई। हनुमानगढ़ी सहित विभिन्न मठों के संतों और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। बता दें कि 80 वर्ष से अधिक आयु होने के कारण महंत नृत्य गोपाल दास पहले भी स्वास्थ्य संबंधी कारणों से नियमित जांच और इलाज के लिए मेदांता अस्पताल जाते रहे हैं।