ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

Holi News 2025: होली के रंग को बेरंग कर सकता है नकली खोया... सावधान हो जाइए

Holi News 2025: होली के त्योहार पर मिठाइयों की डिमांड बढ़ना लाजमी है,लिहाजा नकली खोया बनाने और बेचने वालों की सक्रियता भी बढ़ जाती है। नकली खोया से बनी मिठाइयां न केवल स्वाद में खराब होती हैं, बल्कि स्वास्थ के लिए भी बेहद हानिकारक साबित हो सकती हैं।

नकली खोया, नकली मिठाई, मिलावटी खोया, adulterated khoya, नकली मिठाई की पहचान, fake sweets identification, खाद्य सुरक्षा विभाग, food safety department, FSSAI, नकली खोया के नुकसान, harmful effects of fak

11-Mar-2025 07:17 PM

By First Bihar

Holi News 2025: होली के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण बाजार में नकली खोया की बिक्री का खतरा बढ़ जाता है। अधिक मुनाफे के लालच में कुछ दुकानदार सिंथेटिक या मिलावटी खोया बेचते हैं, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। मिलावटी खोया का सेवन करने से पेट दर्द, अपच और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसको लेकर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

नकली खोया में मिलावट के तरीके

मिलावटखोर नकली खोया बनाने के लिए खराब गुणवत्ता  वाली मिल्क पाउडर, टेलकम पाउडर और कई हानिकारक केमिकल्स का उपयोग करना शुरू कर देते  हैं। इसके अलावा, खोया की मात्रा बढ़ाने के लिए उसमें सिंघाड़े का आटा, वनस्पति घी, मैदा और स्टार्च जैसी चींजों की मिलाबट की  जाती हैं। ये नकली खोया देखने में तो बढ़िया लगता है, लेकिन इसकी पौष्टिकता और स्वाद में भारी फर्कक होती है।

स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव

मिलावटी खोया खाने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने की संभावनाएं होती  हैं। इसमें मौजूद स्टार्च और अरारोट के कारण पेट दर्द, एसिडिटी और डायरिया जैसी समस्या हो  सकती हैं। वहीं, सिंथेटिक दूध और यूरिया वाला खोया लिवर और किडनी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा, नकली खोया में मौजूद सोडियम और केमिकल्स ब्लड प्रेशर बढ़ाकर दिल की धड़कन को अनियमित कर सकते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।वहीं ,बच्चों के स्वास्थ पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है ,जिससे बच्चों के विकाश पर बिपरीत प्रभाव पड़ता है |