मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-May-2020 12:44 AM
PATNA : कोरोना से प्रभावित रेड और कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी इलाकों में छूट बुधवार से प्रभावी हो रही है लेकिन लॉकडाउन 4 में मिलने वाली रियायतों के बावजूद ईद के मौके पर मस्जिदों और ईदगाहों को बंद रखने का फैसला किया गया है। बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है।
बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी वजैन उद्दीन अंसारी ने सभी जिलों में वक्फ बोर्ड के जिला औकाफ़ कमेटियों को यह आदेश दिया है कि ईद के मौके पर मस्जिदों और ईदगाहों को बंद रखा जाए। वफ्फ बोर्ड की तरफ से जारी किए गए आदेश में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि 31 मई 2020 तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई गई है। गृह मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से तय किए गए गाइडलाइन के मुताबिक धार्मिक स्थलों को खोलने पर पाबंदी लागू है लिहाजा ईद के मौके पर भी यह पाबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी।

वक्फ बोर्ड ने सभी जिलों में कमेटियों को यह ताकीद की है कि किसी भी सूरत में लॉकडाउन का उल्लंघन ना होने पाए। ईद की नमाज किसी भी मस्जिद-ईदगाह में अदा नहीं की जा सकेगी। लोगों को एक साथ इकट्ठा होकर ईद की नमाज अदा करने से मना करना। उन तक यह अपील पहुंचाना वक्फ बोर्ड की जिम्मेदारी होगी। 31 मई तक सभी मस्जिदों को बंद रखने का फैसला किया गया है।