ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है

Home / religion / Diwali 2024: यहां मनाई जाएगी बिहार की सबसे बड़े दिवाली, 8 लाख दीप...

Diwali 2024: यहां मनाई जाएगी बिहार की सबसे बड़े दिवाली, 8 लाख दीप से जगमग होंगे बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर और गंगा घाट

30-Oct-2024 02:15 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर के कल्याणपुर में बिहार की सबसे बड़ी दिवाली मनाई जाएगी, जहां 8 लाख दिए से पूरा गांव जगमगाएगा। जिले में राज्य की सबसे बड़ी दीपावली 30 अक्टूबर क यानी बुधवार को कल्याणपुर में मनाई जाएगी। इसके लिए ग्रामीणों के सहयोग से तैयारी शुरू कर दी गई है।


दरअसल, जिले के बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर में दीपोत्सव की भव्य तैयारी चल रही है। यहां पिछले पांच वर्षों से बिहार की सबसे बड़ी दिवाली मनाई जा रही है। इस बार भी 8 लाख दीपक जलाए जाएंगे। बड़ी दुर्गा महारानी कल्याणपुर परिसर में यूथ क्लब की ओर से दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है।


बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर से एनएच 80 तक के एक किलोमीटर क्षेत्र में दीपक जलाए जाएंगे। वही मंदिर परिसर से लेकर गंगा किनारे तक पीतल तथा मिट्टी के दीए जलाए जाएंगे। बडी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर में यूथ क्लब की ओर से पहली बार वर्ष 2020 में 1 लाख 75 हज़ार, वर्ष 2021 में 5 लाख, वर्ष 2022 में 6 लाख, वर्ष 2023 में 7 लाख 50 हज़ार दीप जलाए गये थे। इस वर्ष 8 लाख दीप जलाए जाएंगे। 


8 लाख दीपों को जलाने में करीब 10 हज़ार लीटर तिल का तेल तथा 25 क्वींटल घी का उपयोग किया जाएगा। दीपक में तेल एवं घी डालने का काम सुबह से ही शुरू हो जाता है। वही यूथ क्लब के सदस्यों ने बताया की मंदिर परिसर में घी के एवं अन्य जगहों पर तिल के तेल के दीपक जलाए जाते हैं। 


इस मामले में डॉ. नीतीश चन्द्र दुबे ने बताया कि कल्याणपुर में बिहार के सबसे बड़े दीपोत्सव मनाए जाने की तैयारी चल रही है। हर कोई दीपोत्सव में भाग लेकर एक दीपक जलाएं। दीपोत्सव की तैयारी में यूथ क्लब के लोग दिन रात लगे हुए हैं। तैयारी अब अंतिम चरण में है।