Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...
19-Apr-2025 05:50 PM
By First Bihar
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कुछ ऐसी अहम बातें बताई हैं, जो आज भी जीवन के हर पड़ाव पर सही साबित होती हैं।
उन्होंने कहा था कि व्यक्ति के जीवन में तीन चीजें ऐसी होती हैं, जो उसे अपनी जान से भी अधिक प्रिय होती हैं| दौलत, औरत (पत्नी/प्रेमिका), और औलाद (संतान)। इन तीनों के लिए इंसान किसी भी हद तक जा सकता है, क्योंकि ये उसकी भावनाओं, आत्मसम्मान (self respect) और जीवन की बुनियाद से जुड़ी होती हैं।
दौलत (धन)
धन न केवल जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि व्यक्ति की सामाजिक पहचान, सम्मान और आत्मविश्वास का आधार भी बनता है। चाणक्य के अनुसार, इंसान अपने धन की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति तक दे सकता है। यही कारण है कि दौलत को अत्यधिक प्रिय माना गया है।
औरत (पत्नी या प्रेमिका)
एक सच्चा जीवनसाथी व्यक्ति के जीवन में संबल और ऊर्जा का स्रोत बनता है। पत्नी या प्रेमिका के प्रति जुड़ाव भावनात्मक रूप से इतना गहरा होता है कि व्यक्ति उसकी खुशी और सुरक्षा के लिए हर कठिनाई से लड़ जाता है। चाणक्य मानते थे कि एक अच्छी और स्नेही स्त्री पुरुष की सबसे बड़ी ताकत होती है।
औलाद (संतान)
संतान का प्रेम सबसे पवित्र और निःस्वार्थ होता है। मां-बाप अपने बच्चों की खुशी, सफलता और सुरक्षित भविष्य के लिए हर त्याग करने को तैयार रहते हैं। चाणक्य ने कहा है कि औलाद व्यक्ति का वंश, उसका नाम और भविष्य होती है।
चाणक्य की यह नीति आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी उनके समय में थी। दौलत, औरत और औलाद ,ये तीनों व्यक्ति के जीवन के ऐसे स्तंभ हैं, जिनके बिना उसका जीवन अधूरा लगता है। इनका महत्व समझना और इनके साथ संतुलन बनाए रखना ही जीवन की असली समझदारी है।