Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...
15-Apr-2025 03:12 PM
By First Bihar
Money rules Chanakya: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि धन का उपयोग सोच-समझकर और विवेक के साथ करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि भले ही कोई कितना भी अपना या करीबी क्यों न हो, अगर वह गुणहीन है, तो उसे धन देना हानिकारक होता है।
चाणक्य का मानना है कि धन हमेशा उन लोगों को ही देना चाहिए जो गुणवान और योग्य हों। ठीक वैसे ही जैसे बादल समुद्र से पानी लेकर पूरी धरती पर जीवनदायी वर्षा करता है और अंततः वह जल फिर समुद्र में लौट आता है। इसी तरह, अगर कोई योग्य व्यक्ति धन पाता है, तो वह उससे न सिर्फ स्वयं का भला करता है, बल्कि समाज का भी कल्याण करता है और अंततः वही धन कई गुना होकर मदद करने वाले के पास भी लौट सकता है।
वहीं, अगर धन को ऐसे लोगों को दे दिया जाए जो नालायक या गलत प्रवृत्ति के हैं, तो वह धन व्यर्थ चला जाता है और उससे किसी का भला नहीं होता। इससे धन की हानि भी होती है और मानसिक शांति भी भंग होती है।
चाणक्य आगे कहते हैं कि कमाए गए धन की रक्षा करने का सबसे अच्छा तरीका है उसका उचित उपयोग करना। जैसे तालाब का पानी अगर रुका रहे तो गंदा हो जाता है, पर बहता रहे तो साफ रहता है, उसी तरह धन को अच्छे कार्यों में लगाते रहना चाहिए। यह न केवल धन की शुद्धता बनाए रखता है बल्कि व्यक्ति को लोभ, अहंकार और बुराइयों से भी बचाता है।
धन का उपयोग योग्य और गुणवान लोगों की मदद में ही करना चाहिए।
अगुणी या गलत लोगों को धन देना हानिकारक है, भले ही वे कितने भी करीबी क्यों न हों।
धन को अच्छे कार्यों में खर्च करना ही उसकी असली रक्षा है।
जरूरतमंद लेकिन योग्य लोगों की सहायता से समाज और स्वयं का भी लाभ संभव है।