ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...

Chanakya Niti: इन 4 जगहों पर भूलकर भी न खोलें अपना मुंह, वरना टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी जीवन को सफल और सुरक्षित बनाने में मार्गदर्शक साबित होती हैं। उन्होंने कुछ ऐसे हालात बताए हैं जहां पर चुप रहना ही समझदारी होती है।

चाणक्य नीति, Chanakya Niti, मुंह खोलना, कब चुप रहें, जीवन की नीतियां, Chanakya Tips, झगड़ा, परेशानी, आत्मप्रशंसा, अधूरी जानकारी, सफल जीवन, व्यवहार की बातें, ancient Indian wisdom, Acharya Chanakya, si

01-May-2025 12:49 PM

By First Bihar

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के महानतम विचारकों और नीतिकारों में गिना जाता है। उन्होंने अपने जीवन अनुभवों से जो शिक्षाएं दीं, वे आज भी "चाणक्य नीति" के रूप में लोगों के लिए मार्गदर्शक बनी हुई हैं।


 चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी जगहों और परिस्थितियों का उल्लेख किया है, जहां व्यक्ति को चुप रहना चाहिए, वरना मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है। आइए जानते हैं वो कौन सी 4 जगहें हैं, जहां हमें   भूलकर भी अपना मुंह नहीं खोलना चाहिए: 


 दूसरों के झगड़े में ना दें राय

अगर दो लोग आपस में झगड़ रहे हों, तो चाणक्य नीति के अनुसार वहां चुप रहना ही बुद्धिमानी है। बीच में बोलने से आप खुद विवाद का हिस्सा बन सकते हैं, और स्थिति बिगड़ सकती है।

 जब कोई अपनी परेशानी साझा कर रहा हो

जब कोई व्यक्ति आपसे अपनी समस्याएं साझा कर रहा हो, तो चुप रहकर उसे ध्यान से सुनना चाहिए। ऐसे समय में अपनी राय या सुझाव देने से व्यक्ति को असहजता या उपेक्षा महसूस हो सकती है।

जब कोई अपनी तारीफ कर रहा हो 

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जब कोई व्यक्ति खुद की तारीफ कर रहा हो, तो उस वक्त चुप रहना चाहिए। इस समय बोले गए शब्द कई बार सामने वाले को अपमानजनक भी लग सकते हैं।

 जब जानकारी अधूरी हो

यदि किसी विषय पर आपकी जानकारी अधूरी है, तो चुप रहना ही बेहतर है। अधूरी जानकारी के आधार पर बोलने से लोग मजाक बना सकते हैं और आपकी प्रतिष्ठा को भी नुकसान हो सकता है। चाणक्य नीति सिखाती है कि कब बोलना है और कब चुप रहना है|  यही एक समझदार और सफल व्यक्ति की पहचान होती है। सही जगह पर मौन रहना कई बार बोलने से ज्यादा ताकतवर होता है। 


Disclaimer: यह लेख सामान्य मान्यताओं और सार्वजनिक ज्ञान पर आधारित है। First Bihar jharkhand इसकी पुष्टि नहीं करता।