ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा..भगवान के नाम...

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा..भगवान के नाम पर लड़ाई लगवाना चाहते हैं खड़गे साहब

01-May-2024 09:38 PM

By First Bihar

PATNA: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर जोरदार हमला बोला। कहा कि कांग्रेस ने तो हमेशा लोगों को लड़वाया है। अब राहुल गांधी के निर्देश पर खड़गे साहब भगवान के नाम पर लड़ाई लगवाना चाहते हैं। 


रोहित सिंह ने कहा की देश की जनता ने कांग्रेस, इंडी गठबंधन को रीजेक्ट करने का मन बना लिया है। सनातन धर्म,भारतीय संस्कृति और सभ्यता के विरोध में रहने का फल जनता 4 जून को इंडी गठबंधन को देगी। रोहित ने कहा की कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों और परिवार वादियों के संवर्धन की लड़ाई लड़ रही है।


बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि इस बार शिव और राम के बीच लड़ाई है। उन्होंने खुद को शिव भक्त बताते हुए कहा था कि शिव सबसे शक्तिशाली हैं। उनसे कोई जीत नहीं सकता।