ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / विपक्षी दलों की बैठक की नई तारीख तय, अब बेंगलुरु में इस दिन...

विपक्षी दलों की बैठक की नई तारीख तय, अब बेंगलुरु में इस दिन होगी बैठक

03-Jul-2023 01:51 PM

By First Bihar

PATNA: विपक्षी दलों की बैठक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस ने बैठक की नई तारीख निर्धारित कर दी है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के मुताबिक बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक अब 17 और 18 जुलाई को होगी। इससे पहले यह बैठक 13 और 14 जुलाई को होनी थी।


दरअसल, पटना में 23 जून को हुई विपक्षी दलों की बैठक में निर्णय हुआ था कि विपक्षी दलों के दूसरे चरण की बैठक 10-11 जुलाई को शिमला में होगी और उसी बैठक में आगे की रणनीति तय होगी। बाद में बिहार में 10 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र को लेकर बैठक की तारीख और जगह दोनों में बदलाव कर दिया गया। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ऐलान किया था कि दूसरे चरण की बैठक बैंगलुरु में 13 और 14 जुलाई को होगी। 


इसी बीच महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर हो गया और शरद पवार की पार्टी एनसीपी में हुई बड़ी टूट के बाद अचानक बैठक को स्थगित कर दिया गया। अब कांग्रेस ने बैठक की नई तिथि निर्धारित कर दी है। बैठक बैंगलुरु में ही होगी लेकिन उसकी तारीख बदल गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर जारनकारी दी है कि विपक्षी दलों की दूसरे चरण की बैठक अब 17 और 18 जुलाई को बैंगलुरु में होगी।


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर लिखा कि, "पटना में बेहद सफल रही विपक्ष की बैठक के बाद, हम 17 और 18 जुलाई, 2023 को बेंगलुरु में अगली बैठक करेंगे. हम फासीवादी और अलोकतांत्रिक ताकतों को हराने और देश को आगे ले जाने के लिए एक साहसिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के अपने अटूट संकल्प पर कायम हैं."