ब्रेकिंग न्यूज़

PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं

Home / politics / Vijay Kumar Sinha: विजय सिन्हा ने हड़ताल की धमकी देने वाले अफसरों को...

Vijay Kumar Sinha: विजय सिन्हा ने हड़ताल की धमकी देने वाले अफसरों को चेताया, कहा- अराजकता का माहौल स्वीकार्य नहीं.. मैं किसी के दबाव में आने वाला नहीं

Vijay Kumar Sinha: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल की धमकी देने वाले अधिकारियों और भू-माफियाओं को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और वह किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं।

27-Dec-2025 01:41 PM

By FIRST BIHAR

Vijay Kumar Sinha: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के एक्शन से विभाग में हड़कंप मच गया है। एक्शन के खौफ में आए अंचलाधिकारियों के संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। इस पर विजय सिन्हा का दो टूक जवाब आया है। उन्होंने कहा है कि वह किसी के दबाव में नहीं आने वाले हैं।


डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट कर दिया है कि भू- माफिया और जमीन के दलालों को अब चेतावनी देने का समय नहीं रह गया है बल्कि अब एक्शन का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि हमने एक सप्ताह पहले ही चेतावनी दे दी थी। सभी अंचलाधिकारी और पदाधिकारियों को हमने कह दिया है कि जो फर्जी दस्तावेज लगाकर 420 का खेल खेलता है, सही जमीन को भी विवादित बना देता है, उनका पूर संज्ञान लें और सही जानकारी मिल जाए उसके बाद ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज करें।


विजय सिन्हा ने कहा कि सभी अंचल के अंदर हमने कहा है कि सभी अंचलाधिकारी जमीन से जुड़े मामले में भू माफिया, दलाल और बिचौलिया के खिलाफ सीधे कानूनी कार्रवाई करें। अगर अंचलाधिकारी ऐसे माफिया पर कार्रवाई नहीं करेंगे तो विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।


उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कुछ लोग, जो भू-माफियाओं के साथ सहानुभूति रखते हैं अगर वह बाज नहीं आए तो उन्हें किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके जनसंवाद कार्यक्रम में किसी को न तो गाली दिया जाता है और ना ही किसी को अपमानित किया जाता है। हजारों लोग जो अपनी समस्या लेकर आते हैं उनकी समस्या का समाधान किया जाता है।


इस कार्रवाई से वैसे लोगों को परेशानी हो रही है जो सुधार के काम को रोकना चाहते हैं। मैं नहीं जानता कि कौन कहां नाराजगी व्यक्त कर रहा है। मेरे पास किसी का पत्र नहीं आया है और ना ही हमसे किसी ने संपर्क करने की कोशिश की है। मैं बस इतना जानता हूं कि हमने कभी भी अराजकता के माहौल को स्वीकार नहीं किया है और ना ही किसी के दबाव में आने वाले हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना