मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-Feb-2023 09:32 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को खेल काफी पंसद है. यही वजह है कि उन्हें अक्सर क्रिकेट पिच पर छक्के चौके उड़ाते देखा गया है.साथ ही कई बार बैडमिंटन खेलते हुए भी नजर आए. इसको लेकर कई बार तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर खेलकूद और कसरत से संबंधित वीडियो भी शेयर करते रहे हैं. बता दें बुधवार की सुबह तेजस्वी यादव ने बैडमिंटन खेलते हुए वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा भीनजर आ रही हैं. वह भी तेजस्वी के साथ बैडमिंटन खेल रही हैं.
डिप्टी CM तेजस्वी ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिहार की बेटी नीतू चंद्रा की तारीफ भी की. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- "बिहार की बेटी, बहुमुखी प्रतिभा की धनी बॉलीवुड सिने स्टार नीतू चंद्रा जी ने साथ में बैडमिंटन खेला. जीवन में खेल के महत्व को कम नहीं माना जा सकता. खेल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारा व्यक्तित्व व चरित्र निर्माण एवं नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है."
बता दे तेजस्वी यादव पहले भी बैडमिंटन खेलते हुए वीडियो शेयर कर चुके हैं. खेलकूद उन्हें पसंद है. आज बुधवार को वीडियो शेयर करने के साथ उन्होंने खेल के महत्व का भी अपने ट्वीट में जिक्र किया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि जीवन में खेल के महत्व को कम नहीं माना जा सकता. यह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है.