मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
12-May-2024 05:23 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले के बथनाहा मंदिर के पास आज असामाजिक तत्वों ने एनडीए उम्मीदवार के प्रचार वैन पर हमला कर दिया। उसमें तोड़फोड़ की और प्रचार वाहन में लगाए गए बैनर-पोस्टर को भी फाड़ डाला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
बता दें कि सीतामढी लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर का प्रचार वाहन बथनाहा मंदिर से गुजर रहा था। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने प्रचार वाहन को रोका और उसमें तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इस दौरान प्रचार वाहन में लगाए गए पोस्टर और बैनर को भी फाड़ दिया गया।
इस बात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वैन के ड्राइवर से पूरी घटना की जानकारी ली। प्रचार वाहन के चालक गुड्डू ठाकुर ने बताया कि अचानक 15-16 की संख्या में लोग आए और प्रचार वाहन में तोड़फोड़ करने लगे। साथ ही लगे पोस्टर बैनर को भी फाड़ने लगे। लोग गाड़ी घुमाने की बात कर रहे थे। जब हम गाड़ी घुमाने लगे तब असमाजिक तत्व तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान पथराव भी किया गया है।



