ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / सारण में 18 लोगों की संदिग्ध मौत: मृतक के परिजनों से मिले चिराग,...

सारण में 18 लोगों की संदिग्ध मौत: मृतक के परिजनों से मिले चिराग, कहा- जनता को विश्वास नहीं दिला पा रहे हैं नीतीश

22-Jan-2022 02:56 PM

PATNA: सारण में संदेहास्पद स्थिति में अब तक 18 लोगों की मौतें हो गयी है। वही 5 लोगों की आंखों की रोशनी चली गयी है। अमनौर डीह बाजार और छपरा में मृतक के परिजनों से चिराग पासवान ने मिले। मृतक पिंटू ठाकुर, बहादूर महतो की जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर चिराग पासवान नें उन्हें सात्वना दी। 


सारण की इस घटना पर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई के सांसद चिराग पासवान ने दुख जताते हुए कहा कि ये अब मौतें नहीं रह गयी है यह हत्या है। बिहार के हर जिले में रह-रहकर इस तरह की घटनाएं घट रही है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई कदम उठाने को तैयार नहीं हैं। इस तरह की घटनाओं को लेकर कोई ऐसा कार्य करने को तैयार नहीं हैं जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि अब इसके बाद इस तरह की घटनाएं नहीं घटे। 


चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में शराब पीने से हुई मौतें के बाद छपरा में भी कई लोगों की जाने चली गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आखिर कैसे विश्वास दिलाएंगे की वे ऐसी कार्रवाई करेंगे कि दोबारा किसी भी जिले में इस तरह की घटनाएं ना हो। चिराग ने यह भी कहा कि जहरीली शराब से किसी की मौत नहीं होगी यह विश्वास जनता को यदि मुख्यमंत्री नहीं दिला सकते हैं तो ऐसे सीएम होने का क्या मतलब? जमुई सांसद चिराग पासवान ने बताया कि शराबबंदी के खिलाफ जहरीली शराब का निर्माण बिहार में होना शुरू हो गया है जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। 


चिराग पासवान ने कहा कि वे सरकार की नीतियों का विरोध करते हैं सरकार को आइना दिखाते हैं। जिसे लेकर व्यक्तिगत नफरत उनके साथ की जाती है। चिराग ने कहा कि वे हर उस जगह पर पहुंचते है जहां सरकारी की विफलता नजर आती है। सरकारी की इसी विफलता की वजह से लोगों की जाने बिहार में जा रही है। अब ये मौतें नहीं रह गयी है बल्कि यह हत्या है। मेरी बातें लोगों को बुरा लगती है। 


चिराग ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की बातें भी अब मुख्यमंत्री को बुरी लग रही है। इसलिए उनसे भी नाराजगी हो रही है सरकार को उनकी बातें भी बुरी लग रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो बोलते ही है कि जो पीएगा वो मरेगा। किसी की जान जाए इन बातों से मुख्यमंत्री को कोई फर्क ही नहीं पड़ता। जब मीडिया ने यह सवाल पूछा कि जेडीयू यह कह रही है कि आप आरजेडी के चिराग हैं। मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि मैं सिर्फ रामविलास पासवान का चिराग हूं। 

  news image

news image

news image