ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / सांसद मनोज तिवारी ने बिहार के बढ़ते क्राइम को लेकर की मां मुंडेश्वरी...

सांसद मनोज तिवारी ने बिहार के बढ़ते क्राइम को लेकर की मां मुंडेश्वरी से प्रार्थना, कहा- बिहार को बचाओ मेरी मां...

22-Feb-2023 08:21 AM

By First Bihar

KAIMUR: BJP सांसद मनोज तिवारी कैमूर जिले के मोहनिया शहर में स्थित पनास इन होटल के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि अब सरकार से क्या भरोसा, मैं मां मुंडेश्वरी से ही बिहार को बचाने की प्रार्थना कर रहा हूं.


बता दें मंगलवार को मनोज तिवारी कैमूर पहुंचे. उन्होंने कहा कि बीते 8 सालों से जिस तरह से बिहार में निवेश आना शुरू हुआ था और टूरिज्म का केंद्र भी बिहार बन रहा था, लेकिन अब समय बदल गया है लगातार घटनाएं होना काफी निंदनीय है. साथ ही वे CM नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहे कि सिर्फ विशेष राज्य का दर्जा मांगने से नहीं होता है, लाइन आर्डर संभालने से सब कुछ होता है. मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार एक प्रतिभावान राज्य है बस उसे सहेजने और संभालने की जरूरत है. 


दूसरी तरफ दिल्ली के  BJP सांसद मनोज तिवारी ने बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि मैं कर ही क्या सकता हूं. मां मुंडेश्वरी से बिहार को बचाने को लेकर प्रार्थना करता हूं कि बिहार को बचाओ मेरी मां. बिहार में बीतेे आठ- दस सालों से पूरी दुनिया का निवेश आना शुरू ही हुआ था. बिहार अब टूरिज्म का केंद्र बन रहा था लेकिन जिस तरह से कुछ दिनों में बिहार की स्थिति बदली है. इस पर बिहार के CM नीतीश कुमार को संज्ञान लेना चाहिए.