मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
11-May-2024 10:45 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को समस्तीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए आए हुए थे। इस दौरान जिस हेलिकॉप्टर से वो जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड के मैदान में उतरे थे उस हेलिकॉप्टर की पुलिस कर्मियों ने तलाशी ली।
अंचलाधिकारी और मुफ्फसिल थाने के महिला थानेदार के नेतृत्व में ऐसा किया गया लेकिन तलाशी के दौरान कुछ भी हासिल नहीं हुआ। खरगे के हेलिकॉप्टर की तलाशी का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के इस रवैय्ये पर कांग्रेस ने आपत्ति जतायी है। पूछा है कि एनडीए प्रत्याशियों के हेलिकॉप्टर की जांच क्यों नहीं की गयी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने इसे प्रशासन का पक्षपात पूर्ण रवैय्या करार देते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के किसी भी नेता के हेलिकॉप्टर की तलाशी क्यों नहीं ली गयी।
सिर्फ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हेलिकॉप्टर की तलाशी ली गयी। ऐसा नहीं होना चाहिए। इस संबंध में मुफ्फसिल थानेदार पिंकी प्रसाद ने बताया कि ऐसी बात नहीं है सभी हेलिकॉप्टर की जांच की गयी। चुनाव आयोग के निर्देश पर ऐसा किया गया है।