सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
04-Oct-2025 07:54 PM
By RAMESH SHANKAR
Bihar Politics: बिहार के समस्तीपुर में रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव से पहले भाजपा विधायक वीरेंद्र कुमार को अपने ही क्षेत्र में छात्रों का विरोध झेलना पड़ रहा है। एक हालिया कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विधायक के खिलाफ "मुर्दाबाद" के नारे लगाकर जमकर प्रदर्शन किया। इस विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
नारेबाजी कर रहे छात्रों का आरोप है कि विधायक ने गरीब बच्चों के लिए सरकारी फंड से बनने वाली सार्वजनिक लाइब्रेरी की राशि प्राइवेट आईटीआई कॉलेज को दे दी, जबकि यह पैसा सीधे गरीब बच्चों के लिए था। इसके अलावा, रोसड़ा यू आर कॉलेज में हुए 5 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच की मांग करने वाले छात्रों की शिकायतों को विधायक ने अनसुना कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान और बाद में जब विधायक बीरेंद्र कुमार अपनी गाड़ी में बैठे, तब युवाओं ने उनका घेराव कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने "भोजखौका विधायक मुर्दाबाद" और "वीरेंद्र पासवान डूब मरो" जैसे नारे लगाए। इस विरोध ने विधायक की छवि को नुकसान पहुंचाया है और इलाके में उनकी पकड़ कमजोर होने का संकेत दिया है।