ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / politics / Bihar Politics: लालू की आरजेडी की जुबान बिगड़ी, तेजस्वी का वीडियो शेयर कर...

Bihar Politics: लालू की आरजेडी की जुबान बिगड़ी, तेजस्वी का वीडियो शेयर कर BJP को यह क्या कह दिया?

Bihar Politics: आरजेडी के आधिकारिक एक्स हेंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है. वीडियो के साथ आरजेडी ने जो कैप्शन दिया है, उसको लेकर नया सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है.

12-Jan-2025 01:17 PM

By First Bihar

Bihar Politics: बिहार की सियासत में आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता अपनी बिगड़ी जुबान के लिए काफी मशहूर हैं। उल जलूल बयान देकर आरजेडी के नेता अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। अब आरजेडी के आधिकारिक एक्स हेंडल से बीजेपी के लिए जिस शब्द का इस्तेमाल आरजेडी ने किया है उसको लेकर नया विवाद छिड़ गया है।


दरअसल, आरजेडी के आधिकारिक एक्स हेंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो तेजस्वी यादव का है, जिसमें वर प्रेस को संबोधित कर रहे हैं। 49 सेकेंड के वीडियो में तेजस्वी यादव बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की वकालत करते नजर आ रहे हैं और पूछा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब दोगे। आरजेडी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “दोगले भाजपाईयों को बिहारियों की अत्यधिक चिंता हो रही है तो बिहार तो “विशेष राज्य” का दर्जा क्यों नहीं दे देते?”


इसके साथ ही आरजेडी ने एक और ट्वीट किया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर सवाल उठाया है। आरजेडी ने लिखा कि, “प्रशासनिक एवं सरकारी भ्रष्टाचार के चरम तथा सरकारी अनदेखी, अहंकार और दमन की पराकाष्ठा सह रही बिहार की जनता यह समझ ही नहीं पा रही है कि आखिर आत्ममुग्ध नीतीश कुमार की अरबों रुपये की लागत वाली तथाकथित प्रगति यात्रा का औचित्य क्या है?”


आरजेडी ने आगे लिखा, “पिछले 20 सालों में पूरे देश में सर्वाधिक दुर्गति और बेपरवाह अफसरशाही का प्रतीक बन चुका है बिहार! फिर आखिर इस सरकार की ऐसी उपलब्धि है कि यह सरकार बिहार की अवनति और दुर्गति का उत्सव मना रही है? कूपमंडूक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तथाकथित प्रगति यात्रा को लेकर समस्त बिहार में गुस्सा है, खीझ है, घुटन है और चिड़चिड़ाहट है कि अरबों रुपये पानी में बहाकर मुख्यमंत्री जनता को क्यों मुँह चिढ़ा रहे हैं!”