ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

पटना में NEET छात्रा की मौत पर उबाल: शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर महिला संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, बुलडोजर एक्शन की मांग

Patna News: पटना में NEET छात्रा गायत्री की मौत के खिलाफ महिला संगठनों का शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर जोरदार प्रदर्शन, हॉस्टल को सील और बुलडोजर से ध्वस्त करने की मांग।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: NEET छात्रा गायत्री की मौत को लेकर पटना में विरोध तेज होता जा रहा है। अब इस मामले में महिला संगठन भी सड़कों पर उतर आए हैं। कंकरबाग के चित्रगुप्तनगर स्थित मुन्नाचक शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर महिला संगठनों ने धरना-प्रदर्शन कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।


प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे मामले में लीपापोती की जा रही है। उनका कहना है कि घटना को 13 दिन बीत जाने के बावजूद न तो हॉस्टल को सील किया गया है और न ही दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई हुई है। प्रदर्शन के दौरान महिला संगठन की सदस्यों ने सवाल उठाया कि जिस हॉस्टल से मामला जुड़ा है, वहां अब भी गतिविधियां सामान्य रूप से कैसे चल रही हैं।


महिला संगठनों ने राज्य सरकार पर सुशासन के दावों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार खुद को सुशासन की सरकार बताती है, लेकिन इस मामले में प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हुआ है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि शंभू गर्ल्स हॉस्टल को तत्काल सील किया जाए और उसे बुलडोजर से ध्वस्त किया जाए।


इसके साथ ही महिला संगठनों ने मामले में शामिल सभी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी देने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी आक्रोशपूर्ण रहा और महिलाएं लगातार पीड़िता के लिए न्याय की आवाज बुलंद करती रहीं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता