ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

झारखंड से बिहार पहुंचा हाथियों का झुंड, गेहूं की फसल को रौंदा; इलाके के लोगों में दहशत

Bihar News: झारखंड के गिरिडीह से भटककर करीब 25 हाथियों का झुंड बिहार के जमुई जिले में पहुंच गया। हाथियों ने खेतों में घुसकर गेहूं की फसल को रौंद दिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: झारखंड के गिरिडीह से भटककर करीब 25 हाथियों का झुंड रविवार को जमुई जिले के इकेरिया और अड़सार गांव के बीच इलाके में पहुंच गया। हाथियों ने खेतों में घुसकर गेहूं की तैयार फसल को रौंद दिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। हाथियों के अचानक पहुंचने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 


ग्रामीण जब जान बचाकर भागने लगे तो इस दौरान एक व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसका पैर टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ सौरव कुमार वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हाथियों को आबादी वाले इलाके से दूर रखने के लिए टीम आग का लुक्का जलाकर निगरानी कर रही है।


एसडीओ सौरव कुमार ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग के डीएफओ तेजस जायसवाल से बातचीत हुई है। उनके अनुसार हाथियों का यह झुंड झारखंड के गिरिडीह से भटककर जमुई पहुंचा है। झुंड में एक हाथी का बच्चा भी शामिल है, जो अधिक गर्मी के कारण दिन में ज्यादा दूरी तय नहीं कर पाता। 


संभावना जताई जा रही है कि रात होते ही झुंड उसी रास्ते से वापस लौट जाएगा। प्रशासन ने आसपास के गांवों के लोगों से हाथियों के करीब नहीं जाने और भीड़ नहीं लगाने की अपील की है। सुरक्षा के मद्देनजर इकेरिया और अड़सार गांव में मजिस्ट्रेट के साथ अधिकारियों की तैनाती की गई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता