ब्रेकिंग
बिहार कांग्रेस में बढ़ी कलह: 32 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, दिल्ली में प्रदर्शन के बाद जवाब तलबIRCTC केस में लालू परिवार पर आरोप तय होने पर बोले मृत्युंजय तिवारी, कहा..‘गलत किए हैं तो भुगतना पड़ेगा’मरीन ड्राइव पर रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने की मांग, CM सम्राट चौधरी से मिले अरुण भारतीप्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटकाबिहार कांग्रेस में बढ़ी कलह: 32 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, दिल्ली में प्रदर्शन के बाद जवाब तलबIRCTC केस में लालू परिवार पर आरोप तय होने पर बोले मृत्युंजय तिवारी, कहा..‘गलत किए हैं तो भुगतना पड़ेगा’मरीन ड्राइव पर रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने की मांग, CM सम्राट चौधरी से मिले अरुण भारतीप्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका

Bihar News: छत्तीसगढ़ स्टील प्लांट हादसे में बिहार के 6 मजदूरों की मौत, इस जिले के निवासी थे सभी लोग

Bihar News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार स्थित स्टील प्लांट में कोयला भट्ठे में हुए विस्फोट में बिहार के गया जिले के 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बिहार और झारखंड के मजदूर घायल हुए हैं।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले औद्योगिक हादसों में बिहार के मजदूरों की मौत की खबरें लगातार सामने आती रही हैं। गुरुवार को एक बार फिर ऐसा ही दर्दनाक मंजर देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार स्थित एक स्टील प्लांट में हुए भीषण हादसे में बिहार के छह मजदूरों की जान चली गई।


जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार के स्टील प्लांट में कोयला भट्ठे में अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूर बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोटीबांध गांव के निवासी थे। मृतकों की पहचान श्रवण कुमार (22), राजदेव कुमार (22), जितेंद्र (37), बदरी भुइयां (42), विनय भुइयां (40) और सुंदर भुइयां (40) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही गया में उनके परिवारों में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


इस हादसे में गया जिले के ही कल्पू भुइयां (44) और रामू भुइयां (34) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा झारखंड के तीन मजदूर—शबीर अंसारी (34), मुमताज अंसारी (26) और शराफत अंसारी (32)—भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।


प्रत्यक्षदर्शी जोगेंद्र राम ने बताया कि वे सभी हेल्पर के तौर पर काम कर रहे थे। सुबह करीब 10 बजे भट्ठे से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने सभी को भागने के लिए कहा, लेकिन तब तक विस्फोट हो चुका था।


बलौदाबाजार की एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि हादसे में कुल 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें से 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है। घायलों में अधिकांश बिहार और झारखंड के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय थाने के माध्यम से मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और यह जांच की जा रही है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता