ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

Smriddhi Yatra: सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, इस जिले से होगी शुरुआत

Smriddhi Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दूसरा चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 27 जनवरी से दूसरे चरण की समृद्धि यात्रा की शुरुआत होगी.

Smriddhi Yatra
समृद्धि यात्रा का दूसरा चरण
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Smriddhi Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का दूसरा चरण 27 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। गुरुवार को मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। 


तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 27 जनवरी को मधुबनी, 28 जनवरी को दरभंगा और 29 जनवरी को समस्तीपुर जिले का दौरा करेंगे। संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


समृद्धि यात्रा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य में चल रही विकास योजनाओं की जमीनी समीक्षा करना और जनता से सीधे संवाद स्थापित करना है। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में जाकर सरकारी योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की स्थिति और स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाते हैं।


पहले चरण की बात करें तो यह यात्रा 16 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक चली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सारण और सीवान का दौरा किया। 23 जनवरी को मुजफ्फरपुर और 24 जनवरी को वैशाली का दौरा हुआ। समृद्धि यात्रा के दौरान समीक्षा बैठकों में मुख्यमंत्री ने सात निश्चय-दो और सात निश्चय-तीन योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता