ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

Bihar News: सकरी और रैयाम में जल्द खुलेंगे सहकारी चीनी मिल, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Bihar News: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सकरी और रैयाम में सहकारी चीनी मिल खोलने, पैक्स में माइक्रो एटीएम सुविधा देने और सभी सहकारी समितियों का निबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गुरुवार को राज्य सहकारी विकास समिति की पांचवी बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सकरी और रैयाम में सहकारी चीनी मिल खोलने का निदेश दिया है।


इसके साथ ही पैक्सों में माइक्रो एटीएम की सुविधा देने, सहकारी बैंकों में सरकारी फंड रखने, विश्व की सबसे बड़ी विकेन्द्रीकृत अन्न भंडारण योजना के बेहतर क्रियान्वयन के साथ सभी सहकारी समितियों के निबंधन का भी निदेश दिया गया।


वहीं इस बैठक में भारत सरकार, सहकारिता मंत्रालय के अपर सचिव पंकज कुमार बंसल ने राज्य में जो डेयरी सहयोग समितियां अब तक निबंधित नहीं हैं उन्हें शीघ्र ही निबंधित कराने का निदेश दिया। वहीं पैक्सों के माध्यम से किसानों को ऋण वितरित करने, लक्ष्य निर्धारित कर ऋण वसुली, स्वयं सहायता समूहों, जेएलजी, डीएससी से सहकारी बैंकों को जोड़कर व्यवसाय विकास करने का भी निदेश दिया। 


इस दौरान द्वितीय चरण में पैक्सों के चयन के लिए भारत सरकार को सूचना भी दी गई। इस क्रम में वेजफेड को "सफल" के साथ समन्वय करने का निदेश दिया गया। 


बैठक में सचिव, सहकारिता विभाग, धर्मेन्द्र सिंह, निबंधक, सहयोग समितियां, बिहार, रजनीश कुमार सिंह, योजना एवं विकास विभाग, वित्त विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता