ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / RJD MLC Sunil Singh : लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार सुनील सिंह की...

RJD MLC Sunil Singh : लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार सुनील सिंह की सदस्यता हुई बहाल

विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता बहाल कर दी है। मामला 2020 का है, जब विधान परिषद में सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नकल की थी। उनकी मिमिक्री पर सदन में खूब हंगामा हुआ था।

05-Mar-2025 01:35 PM

By First Bihar

Bihar Politics : सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद आखिरकार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता बहाल कर दी। 25 फरवरी के प्रभाव से सभापति अवधेश नारायण सिंह ने आज उनकी सदस्यता बहाली की घोषणा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने पर विधान परिषद की आचार समिति ने उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की थी।


सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया। इसके बाद सुनील सिंह ने सभापति को पत्र लिखकर सदस्यता बहान करने का आग्रह किया था। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मेरी बहाली को जल्द से जल्द औपचारिक रूप से अधिसूचित किया जाए ताकि मैं 28 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में सार्वजनिक चिंता का मुद्दा उठा सकूं। आपके त्वरित संदर्भ और आवश्यक अनुपालन के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिनांक 25 फरवरी 2025 के फैसले की एक प्रति संलग्न है। इसलिए मैं एक बार फिर मेरी सदस्यता को तत्काल प्रभाव से बहाल करने के लिए आपका तत्काल ध्यान आकृष्ट करता हूं।


इसके बाद आज उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई। हालांकि सदस्यता बहाली के लिए सुनील सिंह को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी है। मामला 2020 का है, जब विधान परिषद में सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नकल की थी। उनकी मिमिक्री पर सदन में खूब हंगामा हुआ था। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कड़ा ऐतराज जताया था। एनडीए के साथियों ने भी सुनील सिंह की निंदा की थी और कहा था यह आचार संहिता के खिलाफ है। 


इसके बाद मामले को विधान परिषद की आचार समिति के पास गया। समिति ने सुनील सिंह की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश कर दी और विधान परिषद से इसकी मंजूरी भी मिल गई। इस फैसले के खिलाफ सुनील सिंह ने सुप्रीम अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद विधान परिषद के फैसले को पलट दिया और 25 फरवरी को उनकी सदस्यता बहाल करने का आदेश जारी कर दिया।  सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि मिमिक्री करना गलत हो सकता है, लेकिन इसके लिए किसी की सदस्यता रद्द करना उचित नहीं है। 


हालांकि सुप्रीम आदेश आने के बाद भी सुनील सिंह की सदस्यता बहाल नही हो सकी थी। 28 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने वाला था और सुनील सिंह इसमें भाग लेना चाहते थे। उन्होंने पत्र लिखकर सभापति को सुप्रीम आदेश की याद दिलाई और विधान परिषद में सदस्यता तत्काल प्रभाव से बहाल करने आ आग्रह किया। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा कि आपका सम्मानित कार्यालय संविधान और कानून के शासन को कायम रखने के लिए जाना जाता है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने मेरी बहाली के संबंध में एक स्पष्ट और बाध्यकारी निर्देश जारी किया है। 


भारत के संविधान के अनुच्छेद 141 और 142 के अनुसार माननीय सर्वोच्च न्यायालय के सभी आदेश पूरे देश में बाध्यकारी हैं। उनका अक्षरशः और भावना दोनों में तुरंत पालन किया जाना चाहिए। इस फैसले को लागू करने में किसी भी देरी को बाध्यकारी संवैधानिक निर्देश का अनुपालन न करना माना जा सकता है और यह अदालत की अवमानना हो सकती है। आपके ध्यान में यह लाना भी उचित है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय पहले ही यह व्यवस्था दे चुका है कि विधायी निकाय का पीठासीन अधिकारी जवाबदेह है और माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अधीन है। 


इसलिए, मैं विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मेरी बहाली को जल्द से जल्द औपचारिक रूप से अधिसूचित किया जाए। पांच मांर्च को सभापति ने उनकी सदस्यता बहाल कर दी। अब वे सदन की कार्यवाही में नियमित रूप से भाग ले सकेंगे।