ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, धंधेबाज भी गिरफ्तार

पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर ट्रेन से लाई जा रही 82.89 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। इसे बाइक के माध्यम से ठिकाने पर पहुंचाना था लेकिन उससे पहले पुलिस ने तस्करों को धड़ दबोचा।

bihar
क्या यही शराबबंदी है?
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर 82.89 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 दिसंबर 2025 को सचिवालय थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रेन के माध्यम से अवैध विदेशी शराब लाकर उसे मोटरसाइकिल से ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की।


पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से सभी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल आठ बैग बरामद किए गए, जिनमें 82.89 लीटर अवैध विदेशी शराब पाई गई।


इस कार्रवाई में शराब के परिवहन में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक का आपराधिक इतिहास रहा है। मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सचिवालय-01) डॉ. अनु कुमारी ने प्रेस को बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और इस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाते रहेंगे।

टैग्स