मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-May-2020 11:17 AM
PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। तेजस्वी ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए आरजेडी के द्वारा चलाए जा रहे लालू रसोई की लोकप्रियता से घबरा कर उसे उजाड़ने में लगी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार इन रसोई पर बीजेपी और जेडीयू का बैनर लगा ले लेकिन गरीबों के पेट पर लात ना मारे।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो जारी कर कहा है कि राजद के द्वारा संचालित प्रदेश भर में लालू रसोई और भोजनालयों के संचालन में प्रशासन द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। उन्होनें एक वीडियो ट्वीट कर बताया कि कल देर रात कर्मनाशा बोर्डर पर तेजस्वी भोजनालय को स्थानीय प्रशासन तीन बार दल-बल के साथ उजाड़ने पहुंचा। राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि आप भी श्रमिक और ज़रूरतमंदो को खाना खिलाए। प्रशासन ने कहा आपके शिविर सह भोजनालय में अधिक श्रमिक क्यों भोजन खाना चाहते है? उन्होंने कहा इसका हम क्या बताएं? फिर प्रशासन ने कहा, आप पार्टी का बैनर हटा दीजिए। राजद कार्यकर्ताओं ने कहा आप ख़ुद हटा दिजीए। फिर प्रशासन ने शिविर को सरकारी ज़मीन पर चलाने का आरोप लगाते हुए हटाने की कोशिश की।
तेजस्वी यादव ने कहा कि इस सरकार का ग़रीबों, श्रमिकों और ज़रूरतमंदो की सेवा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। बिहार सरकार निम्नस्तरीय राजनीति पर उतारू है। उन्होनें कहा कि मेरा हाथ जोड़कर कहना है कि कृपया आप जेडीयू और BJP का बैनर लगा लीजिए लेकिन भूखे श्रमिक भाईयों के पेट पर लात मत मारिए। हम मानवीय आधार पर जनसेवा कर रहे है इसमें कहीं कोई राजनीति नहीं। आप अपना बैनर लगा लीजिए लेकिन भोजनालय को चलने दें।तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर फिर भी प्रशासन इसे हटाएगा तो मुझे स्वयं वहां जाना पड़ेगा। बिहार हित में ऐसी संकीर्ण राजनीति ठीक नहीं।