ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / शराब से हुई मौत पर राजू दानवीर ने चिंता जतायी, कहा- जहरीली शराब...

शराब से हुई मौत पर राजू दानवीर ने चिंता जतायी, कहा- जहरीली शराब बनाने वालों पर हो 302 का मुकदमा

31-Mar-2021 08:16 PM

PATNA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने जहरीली शराब से हुई मौत पर चिंता जतायी। इस घटना को प्रशासन की लापरवाही बताया। राजू दानवीर ने जहरीली शराब बनाने वालों पर धारा 302 का मुकदमा चलाए जाने की मांग की। 


राजू दानवीर ने कहा कि यदि प्रशासन सजग और सतर्क रहती तो नवादा में 6 और बेगूसराय में 2 लोगों की मौत जहरीली शराब से नहीं होती। इसके अलावा भी कई जगह पर भी जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। हालांकि अब तक वे मामले संज्ञान में नहीं आये हैं। लेकिन हमें इसकी जानकारी फ़ोन से मिली है जो प्रशासनिक लापरवाही का प्रमाण है। नालंदा के कराय परशुराय प्रखंड अंतर्गत अपने गांव गालिमपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान राजू दानवीर ने ये बाते कही।


बिहार में लागू शराबबंदी कानून पर राजू दानवीर ने कहा कि सरकार एक तरफ शराबबंदी के ढिंढोरा पीटती है लेकिन खुलेआम शराब की बिक्री जारी है। राज्य में शराब का समानान्तर कारोबार चल रहा है। कहीं कोई बंदी नज़र नहीं आ रही है। इस व्यवस्था में बड़ी संख्या में युवा छात्रों को पैसे की लालच में डिलेवरी बॉय बना दिया गया है। इससे आम लोग काफी परेशान हैं।


राजू दानवीर ने कहा कि कई जगहों से जहरीली शराब से मौत की सूचना आ रही है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि वे जहरीली शराब पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की दबिश को तेज करें। जो लोग भी जहरीली शराब बनाते हैं उन पर धारा 302 का मुकदमा हो और राज्य में घोषित शराबबंदी को सही मायनों में अमल में लाने का काम करें। जब प्रशासन ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी तभी ज़हरीली शराब का उत्पादन बंद होगा और लोगों की जान सुरक्षित रहेगी। नालंदा के कराय परशुराय प्रखंड स्थित अपने गांव गालिमपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान राजू दानवीर ने उक्त बातें कही।