मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Dec-2019 12:34 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह का गुस्सा कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर फूटा है. नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों को गिरिराज सिंह ने जमकर खरी-खोटी सुनाई है. कानून का विरोध करने वालों की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाते हुए गिरिराज सिंह ने करारा वार किया है.
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने कहा है कि 'जो लोग भी नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं, वो पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं.' गिरिराज सिंह ने कहा कि 'राहुल गांधी समेत पूरा विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है या फिर पाकिस्तान इनकी भाषा, समझ नहीं आ रहा है.'
गिरिराज सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में कई बार कहा है कि ये बिल किसी की नागरिकता खत्म करने के लिए नहीं है, बल्कि लोगों को नागरिकता देने के लिए है. गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरा विपक्ष राहुल गांधी की भाषा बोल रहा है. उन्होंने कहा कि जो भी इस कानून का विरोध कर रहा है वो राहुल गांधी से प्रेरित हो रहा है. CAB कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी गिरिराज सिंह ने आड़े हाथों लेते हुए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई.