ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ी ! विस में उठा सवाल तो जानिए मंत्री ने क्या कहा Bihar Assembly : बिहार में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब यदि करेंगे अधिक काम तो फिर ... Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र में गरमाई राजनीति, इन मुद्दों पर बहस; आज 2026-27 बजट मांगों पर होगा मतदान Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी Bihar Vidhan Sabha : बजट सत्र के 12वें दिन गरमाएगी राजनीति: शराबबंदी पर सरकार घिर सकती है, रामविलास पासवान मुद्दे पर बढ़ा घमासान Gaya crime news : सावधान! छोटे बच्चों वाले माता-पिता रहें अलर्ट, बिहार के इस जिले में 7 दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए गायब; पुलिस भी हुई परेशान Bihar Mining Department : बिहार में खनन विभाग का बड़ा एक्शन! कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज, अंदर की रिपोर्ट ने मचाई हलचल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे

Rahul Gandhi: 20 दिन में दूसरी बार बिहार दौरा, कल सुबह इतने बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे राहुल गांधी

संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने के लिए 18 जनवरी को राहुल गांधी पटना पहुंचे थे। अब 20 दिन में ही दूसरी बार वो बिहार आ रहे हैं। 5 फरवरी को SKM में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती समारोह में शिरकत करेंगे।

BIHAR POLITICS

04-Feb-2025 04:34 PM

By First Bihar

Rahul Gandhi: आजादी के परवाने कार्यकम में शामिल होने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी कल पटना आ रहे हैं। 5 फ़रवरी की सुबह 9.40 बजे वो पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 20 दिन बाद दोबारा बिहार दौरे पर आए राहुल गांधी दोपहर 1 बजे पटना के श्री कृष्णा मेमोरियल हॉल में आयोजित जगलाल चौधरी के जयंती पर आजादी के परवाने कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस बात की जानकारी बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दी। 


पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अखिलेश सिंह ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी फिर से पटना आ रहे हैं।  5 फरवरी को जगलाल चौधरी की जयंती समारोह पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल आयोजित की गयी है जिसमें वो शामिल होंगे। बता दें कि जगलाल चौधरी पासी समाज से आते थे। एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़कर उन्होंने आजादी की लड़ाई में गांधी जी का साथ दिया था। जगलाल चौधरी आबकारी मंत्री भी थे। उन्होंने देशभर में शराबबंदी लागू किया था। जगलाल चौधरी एक बहुत बड़े सामाजिक व्यक्ति थे। 


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी लोकसभा के सत्र के दौरान में बिहार आएंगे यह संभव नहीं लग रहा था। कल सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर वो पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। अखिलेश सिंह ने कहा कि बिहार के युवाओं को जगलाल चौधरी के बारे में जानने का मौका मिलेगा। राहुल गांधी के लगातार बिहार आने पर कहा कि इससे बिहार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बिहार के युवाओं को ऊर्जा मिलती है। हम लोगों ने राहुल गांधी से आग्रह किये थे कि दूसरे राज्यों में वो ज्यादा समय देते हैं बिहार में भी कुछ वक्त दें। 


कांग्रेस पार्टी ने आजादी के लिए कुर्बानी दी और आजादी ली संघ वाले लोग कहां थे। कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है और राजद की स्थापना कब हुई थी। सेकुलर पार्टी होने के नाते आरजेडी हमारा विश्वसनीय सहयोगी रहा है। आरजेडी बीजेपी के साथ कभी नहीं गई है। कांग्रेस ने भी हमेशा बीजेपी का विरोध किया है।कांग्रेस को जो अंडर एस्टीमेट करेगा वह उसकी मूर्खता है। देश के गली मोहल्लों  में कांग्रेस के जाने वाले और मानने वाले लोग मिलते है। एनडीए 225 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है हम 243 का लक्ष्य रखा है।