मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
28-Sep-2022 11:03 AM
BETTIAH : खबर बेतिया की है, जहां पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद सिंह का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक जूनियर को धमकी देते दिख रहे हैं। दरअसल, पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश दुबे गंडक नदी पर कटाव रोधी कार्य का निरीक्षण करने मंगलपुर बांध पर पहुंचे थे।
जब पूर्व मंत्री मंगलपुर बांध पहुंचे तो लोगों ने काम में हो रहे अनियमितता की शिकायत शुरू कर दी। इसे सुनते ही वे भड़क गए और जलसंसाधन विभाग के जेई और एसडीओ की क्लास लगा दी। इस दौरान उनका गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने जलसंसाधन विभाग के जेई और एसडीओ को धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि " उठा के नदी में फेकवा देंगे तुमको"
जिस वक्त पूर्व मंत्री के बोल बिगड़े उसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब ये वीडियो तेज़ी से वायरल होने लगा है। इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग पूर्व मंत्री की जमकर निंदा भी कर रहे हैं।