सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
04-Oct-2025 01:47 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम सेतु योजना की लॉन्चिंग और आईटीआई दीक्षांत समारोह के अवसर पर युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस, राजद और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को 'जननायक' की उपाधि जनता ने दी थी, लेकिन अब कुछ लोग उस पहचान की चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं बिहार के लोगों से कहना चाहता हूं कि सतर्क रहें। आजकल कुछ लोग जननायक की भी चोरी करने में लगे हैं। जननायक का दर्जा कर्पूरी ठाकुर जी को जनता ने उनके कार्यों के आधार पर दिया है, उसे कोई छीन नहीं सकता।
प्रधानमंत्री ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी को 'जननायक' बताया गया, जबकि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को भी इसी उपाधि से नवाजा। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी राहुल को 'जननायक' बताया गया था।
पीएम ने कहा कि यह जननायक पद कर्पूरी ठाकुर से ही शोभायमान है। आज कुछ लोग इसे भी राजनीतिक फायदे के लिए हथियाने की कोशिश कर रहे हैं, जो जनता का अपमान है। पीएम मोदी ने युवा संवाद में बिहार के लिए हाल ही में स्थापित स्किल यूनिवर्सिटी का ज़िक्र करते हुए कहा कि इसे कर्पूरी ठाकुर जी के नाम पर समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने जीवन भर समाज के सबसे कमजोर वर्ग के उत्थान और शिक्षा के प्रसार के लिए कार्य किया। यह यूनिवर्सिटी उनके सपनों को आगे ले जाने का एक साधन बनेगी।
प्रधानमंत्री ने राजद शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि दो-ढाई दशक पहले बिहार की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। स्कूल नहीं खुलते थे, भर्तियां बंद थीं, और लाखों युवाओं को मजबूरी में बिहार से बाहर पढ़ने जाना पड़ता था। यही असली पलायन था।
राजद सरकार की तुलना एक बीमार पेड़ से करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिस पेड़ की जड़ों में कीड़ा लग जाए, उसे फिर से खड़ा करना कठिन होता है। बिहार की हालत ऐसी ही थी, लेकिन एनडीए और नीतीश कुमार की सरकार ने उसे फिर से पटरी पर लाने का काम किया है।