रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
03-Oct-2025 02:21 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार की सियासत में हलचल लगातार तेज होती जा रही है और इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अक्टूबर को राज्य के युवाओं के साथ बड़ा संवाद करने जा रहे हैं। पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से बिहार के युवाओं से सीधे जुड़ेंगे। पीएम न सिर्फ युवा संवाद करेंगे बल्कि बिहार को कई बड़े तोहफे भी देंगे।
4 अक्टूबर को पटना के एक बड़े सभागार में भी हजारों युवाओं की मौजूदगी रहेगी। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से युवाओं से जुड़ेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। इस संवाद को लेकर पूरे राज्य में तैयारी तेज है।
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर युवाओं के लिए 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसमें सबसे अहम है पीएम-सेतु योजना, जिसके तहत करीब 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश से देशभर के 1,000 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) का विकास किया जाएगा।
युवाओं के लिए नई सौगातें
पीएम मोदी मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत स्नातक पास 5 लाख युवाओं को दो साल तक मासिक भत्ता मिलेगा।
बिहार में जन नायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का उद्घाटन होगा, जो उद्योग-उन्मुख सिलेबस और व्यावसायिक शिक्षा पर फोकस करेगा। पीएम मोदी बिहार के चार विश्वविद्यालयों में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला रखेंगे। बिहटा स्थित एनआईटी पटना के नए परिसर का लोकार्पण भी इसी अवसर पर होगा।
राष्ट्रीय स्तर की घोषणाएं
पीएम मोदी 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नवोदय विद्यालयों और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में 1,200 व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाओं का उद्घाटन करेंगे। कौशल दीक्षांत समारोह में देशभर के आईटीआई टॉपर्स को सम्मानित भी किया जाएगा।
चुनावी नजरिए से अहम
विशेषज्ञों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी का यह युवा संवाद न केवल योजनाओं का ऐलान होगा, बल्कि यह युवाओं को सीधा संदेश देने की रणनीति भी है। बिहार में बड़ी संख्या में युवा वोटर हैं और उनकी नाराजगी या समर्थन चुनावी नतीजों पर असर डाल सकता है।