मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
27-Sep-2022 10:14 AM
PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौट चुके हैं। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि इस बार 2024 में बीजेपी को एक भी सीट मिल जाए तो बहुत हैं। वहीं, हरियाणा में हुए सम्मान रैली को लेकर सवाल खड़ा होने पर तेजस्वी ने कहा कि जिसको जो बोलना हैं बोलने दीजिये। वहीं, उन्होंने बीजेपी से एक बड़ी मांग भी की है।
तेजस्वी यादव से जब पत्रकारों ने पूछा कि आप बिहार के डिप्टी सीएम हैं और इससे पहले आप नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। क्या आप कभी पूर्णिया एयरपोर्ट पर गए हैं? इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि टिकट कटवा दीजिए, चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं अमित शाह से कहना चाहूंगा कि मैं आपको पैसे दे दूंगा, आप अपना ही टिकट कटा कर चले जाएं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने का सपना देख रहे हैं या ये हकीकत है वो चुनाव के बाद ही पता चल जाएगा। बिहार में क्या होने वाला है, ये सबको पता है। बीजेपी की बेचैनी भी सब समझ रहे हैं। बीजेपी ने 40 में से 39 सातों पर जीत हासिल की थी, लेकिन अब 40 में से एक भी सीट पर जीत जाएं तो बहुत बड़ी बात होगी।