सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
04-Oct-2025 12:10 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। केंद्रीय मंत्री रह चुके और आरएलजेपी (रालोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान को लेकर बड़ा बयान देकर नया सियासी राग छेड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर उनके भतीजे चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनते हैं, तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होगी।
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में एक भी सीट न मिलने से नाराज होकर पशुपति पारस ने एनडीए छोड़ दिया था और अब वे महागठबंधन में शामिल हो चुके हैं। लेकिन चिराग पासवान के प्रति उनके इस बयान ने बिहार की सियासत में नया रंग घोल दिया है। यह बयान ऐसे समय आया है जब बिहार में चुनाव की रणभेरी बजने वाली है और सभी दल अपनी-अपनी रणनीति तय करने में जुटे हैं।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान पशुपति पारस ने कहा कि चिराग मेरे भतीजे हैं, परिवार का हिस्सा हैं। अगर परिवार का कोई सदस्य मुख्यमंत्री बनता है, तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे ही होगी। हालांकि, मुख्यमंत्री बनाने का अधिकार जनता के पास है, और वही अंतिम फैसला करती है। बिहार की जनता जागरूक और राजनीतिक रूप से समझदार है।
बता दें कि रामविलास पासवान के निधन के बाद लोक जनशक्ति पार्टी में गहरी फूट पड़ी थी। पशुपति पारस ने पार्टी के सभी सांसदों को साथ लेकर अलग पार्टी बनाई और चिराग पासवान को अकेला छोड़ दिया। रिश्ते इतने बिगड़े कि पारस ने चिराग को अपना खून मानने से भी इनकार कर दिया था। हालांकि, धीरे-धीरे सियासी परिस्थितियां चिराग के पक्ष में जाती दिखीं और पारस हाशिए पर चले गए।
एनडीए में उपेक्षा मिलने के बाद उन्होंने महागठबंधन का दामन थाम लिया था। तेजस्वी यादव को महागठबंधन के लगभग सभी घटक दल अगला मुख्यमंत्री मान चुके हैं और खुद तेजस्वी भी खुद को सीएम फेस के तौर पर पेश कर रहे हैं। ऐसे में पारस का चिराग के पक्ष में दिया गया बयान सियासी समीकरणों में नया मोड़ ला सकता है।