ब्रेकिंग न्यूज़

कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Home / politics / bihar bandh : आज बिहार बंद! सड़क पर उतरेंगे पप्पू, ओवैसी और चंद्रशेखर...

bihar bandh : आज बिहार बंद! सड़क पर उतरेंगे पप्पू, ओवैसी और चंद्रशेखर का भी मिलेगा समर्थन

bihar bandh : पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की कॉल पर आज बिहार बंद का आह्वान किया गया है। चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम ने भी इस बंद का समर्थन दिया है।

12-Jan-2025 07:30 AM

By First Bihar

 पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के बुलावे पर आज बिहार बंद का आह्वान किया गया है। चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम ने भी इस बंद का समर्थन दिया है। पप्पू ने कहा कि बंद का कॉल बीपीएससी अभ्यर्थियों की डिमांड पर किया गया है। हम चाहते हैं कि 70वीं बीपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम को रद्द कर पुनर्परीक्षा करवाई जाए। 


 उन्होंने कहा कि अब यह सिर्फ बीपीएससी अभ्यार्थियों का ही मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि यह मुद्दा प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक से जुड़ा हुआ है। बीपीएससी कोई मुद्दा नहीं है। देश में जो भी पेपर लीक हो रहा है, उसमें माफिया का कनेक्शन नेताओं के परिवार से मिला है। नीट पेपर लीक में भी परीक्षा माफियाओं के राजनीतिक दलों के साथ तस्वीर सामने आई है। बच्चों के भविष्य को खत्म करने की पेपर लीक के माध्यम से साजिश हो रही है। 


पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि बिहार बंद के दौरान स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे के बजाय शहरों की सड़क और मार्केट बंद रहेंगे। पटना और कई अन्य जिलों के मार्केट से भी उनकी बातें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को कोचिंग माफियाओं और नए सत्याग्रहियों ने कमजोर किया है। पप्पू ने कहा कि सत्ता के संरक्षण के बगैर पेपर लीक संभव नहीं है। 


वहीं, 31 मार्च से सदन खुलेगा तो इसे हम लोग चलने नहीं देंगे। चंद्रशेखर रावण और ओवैसी के साथ मिलकर इस पर सहमति बनी है। पेपर लीक पर व्यापक चर्चा चाहते हैं ताकि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का भविष्य बर्बाद ना हो। इधर, नए सत्याग्रही के माध्यम से पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर इशारा किया और कहा कि उनका मेडिकल बुलेटिन मेदांता जारी कर रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर की सार्वजनिक रूप से मेडिकल जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही पूर्णिया सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन के जो भी राजनीतिक दल हैं, उनको भी इस बंद में शामिल होना चाहिए। विद्यार्थियों के समर्थन में उन्होंने तीन याचिकाएं पटना हाईकोर्ट में डाली है।