मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
05-May-2024 07:17 PM
By First Bihar
PATNA : मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह रविवार को पैरोल पर बेऊर जेल से बाहर आ गए हैं। जमीन बंटवारे को लेकर उन्हें 15 दिन की पैरोल मिली है। अनंत सिंह की पैरोल पर कांग्रेस ने कहा कि जिन लोगों ने उन्हे जेल भिजवाया था, उनके घर में एके-47 रखवाया था, आज उन्हीं लोगों ने अपने इस्तेमाल के लिए अनंत सिंह को जेल से बाहर निकलवाया है। अब अनंत सिंह से ये लोग वोट मंगवाने का काम कराएंगे।
बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय अनंत सिंह को पैरोल मिला है। ऐसे में अब इस पर सवाल उठने शुरू हो गये हैं। कांग्रेस ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुंगेर में ललन सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार में अनंत सिंह का उपयोग नीतीश कुमार करेंगे।
दरअसल, सदाकत आश्रम में विकासशील स्वराज पार्टी के नेता मुकेश अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। अखिलेश सिंह ने इन नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि दो चरणों के चुनाव में एनडीए को एक से दो सीट ही मिलने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि किशनगंज, कटिहार और भागलपुर में कांग्रेस बड़े अंतर से जीत रही है। जबकि तीसरे चरण के चुनाव में एक सीट भी बीजेपी को नहीं मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह की रैलियों में भीड़ नहीं जुट पा रही है। बिहार की जनता सब समझ रही है वो महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ अपना फैसला सुनाएगी।