मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
05-Feb-2022 08:52 PM
PATNA: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन यानि AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर हुए फायरिंग को लेकर देश की सियासत गर्म है. केंद्र सरकार ने उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का एलान किया है. लेकिन बिहार सरकार में मंत्री सम्राट चौधरी ने हमले को ओवैसी का ड्रामा करार दिया है. सम्राट चौधरी ने कहा कि जेड प्लस सिक्योरिटी से मना करने वाले ओवैसी बुलेट प्रूफ गाड़ी के लिए ऐसा नाटक कर रहे हैं. हो न हो उन्होंने ये हमला खुद ही करवाया हो।
मुंगेर में आज मीडिया से बात करते हुए बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि औवैसी की गाड़ी पर हुआ हमला पूर्व नियोजित था। उसके मास्टरमाइंड खुद ओवैसी ही हैं. हकीकत तो ये है कि ओवैसी को जेड कैटगरी की सुरक्षा चाहिए थी. हमले का नाटक इसलिए ही करवाया गया और फिर बाद में सदन में बयानबाजी कर दिया. ये सारा नाटक बुलेट प्रूफ गाड़ी के लिए रचा गया है।
हम आपको बता दें कि 3 फरवरी को असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर हमला हुआ था. 3 फरवरी की शाम असदुद्दीन ओवैसी की कार पर दो युवकों ने गोलियां चलायीं थीं. हालांकि इस हमले में ओवैसी को किसी तरह का नुकसान या चोट नहीं पहुंची थी. वाकया तब हुआ जब ओवैसी उत्तर प्रदेश के मेरठ इलाके में चुनाव प्रचार कर वापस लौट रहे थे.
इसी दौरान टोल प्लाजा पर ये घटना हुई. अपनी गाड़ी पर हुए हमले की जानकारी खुद ओवैसी ने ट्विटर के जरिए दी थी. उनकी ओर से बताया गया था कि हमला करने वाले एक युवक को ओवैसी की कार के ड्राइवर ने टक्कर मारकर गिरा दिया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया था. वहीं हमले के दूसरे आरोपी ने गाजियाबाद के एक थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था।
इस घटना के बाद ओवैसी ने कहा था कि ये बड़ी साजिश हो सकती है. सिर्फ दो लोग ऐसी घटना को अंजाम नहीं दे सकते. इसके पीछे बड़ी ताकतें हो सकती हैं. ओवैसी ने हरिद्वार समेत दूसरे जगहों पर हुए धर्म संसद औऱ उनमें दिये गये भाषणों का भी जिक्र किया था. हालांकि ओवैसी की कार पर हमले के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का एलान किया था लेकिन ओवैसी ने सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया था।