ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / आम आदमी की तरह घंटों शहर में भटके CM के प्रधान सचिव: फुटपाथ...

आम आदमी की तरह घंटों शहर में भटके CM के प्रधान सचिव: फुटपाथ पर चाय और गोलगप्पा खाकर लिया फीडबैक, देखिये तस्वीरें

29-Mar-2023 11:54 PM

By MUKESH SHRIVASTAVA

PATNA: बिहार कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ की हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आयी हैं. बिहार के सबसे पावरफुल अधिकारियों में शुमार किये जाने वाले एस. सिद्धार्थ घंटों आम आदमी की तरह शहर में भटकते रहे. फुटपाथ पर चाय पी, गोलगप्पे खाये. कहीं रिक्शा वालों से तो कहीं नगर निगम की ओर से कचरा उठाने वालों से बात करते हुए उनसे सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया. इस दौरान कहीं कोई बॉडीगार्ड या दूसरा सरकारी तामझाम उनके साथ नजर नहीं आया.

news image


गया में भटकते रहे एस. सिद्धार्थ

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ की कई तस्वीरें सामने आयी है. इनमें वे आदमी की तरह टी शर्ट औऱ पायजामा पहन कर गया शहर की सडकों पर घूमते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वे लोगों से मिल कर उनके सरकार के काम काज का हाल लेते रहे. एस. सिद्धार्थ ने काफी देर तक एक रिक्शे की सीट पर नहीं बल्कि पैर रखने वाले प्लेटफार्म पर बैठ कर रिक्शा वालों से बातचीत की. रिक्शा वालों को पता नहीं था कि उनसे बात कर रहा व्यक्ति बिहार का सबसे पावरफुल अधिकारी है, लिहाजा वे बगैर डर भय के अपनी बातें बताते रहे.

news image

सडक पर घूमते डॉ एस सिद्धार्थ ने फुटपाथी गोलगप्पे से लेकर चाय तक का मजा लिया. वे एक गोलगप्पे की दुकान पर गोलगप्पा खाने के बाद उसके जग से पानी पीते दिखे. सड़क पर घूमने के दौरान उन्हें कचरा उठाने वाली नगर निगम की गाड़ी नजर आयी तो वे गाड़ी के पास पहुच कर उसे ड्राइवर और सफाईकर्मी से बात करने लगे. वे भी नहीं पहचान पाये कि किससे बात हो रही है. डॉ एस सिद्धार्थ की कुछ और तस्वीरें भी सामने आयी हैं जिनमें वे फुटपाथ पर चाय से लेकर पूडी सब्जी का लुफ्त उठाते नजर आ रहे है. बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें मंगलवार की है. चैती छठ के पारण के दिन सूर्य को अर्ध्य देने के बाद एस. सिद्धार्थ गया शहर में आम आदमी की तरह घंटों भटके. इसी दौरान किसी ने उनकी तस्वीरें उतारी और वे वायरल हो रही हैं. 

news image

बता दें कि डॉ एस सिद्धार्थ, 1991 बैच के आईएएस अफसर हैं. फिलहाल वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव हैं. उनके पास बिहार के वित्त विभाग के प्रधान सचिव की भी जिम्मेवारी है. आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने वाले एस. सिद्धार्थ बेहद काबिल अधिकारियों में से एक माने जाते हैं. उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी में डॉक्टरेट की डिग्री ली है यानि पीएचडी किया है. वे आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए की भी डिग्री ले चुके हैं. सिद्धार्थ लंबे समय पर मुख्यमंत्री के सचिव रहने के साथ साथ सामान्य प्रशासन विभाग, उद्योग विभाग समेत कई और अहम विभागों की जिम्मेवारी संभाल चुके हैं. उससे पहले वे मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, भोजपुर और लोहरदगा जैसे जिलों में डीएम रह चुके हैं.