Suraj Bihari Murder: बिहार में LIVE मर्डर का CCTV वीडियो सामने, अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे आरोपी; तीन गोलियां खाने के बाद भी सूरज ने बदमाशों को खदेड़ा Bihar rural road development : बिहार के ग्रामीण सड़कों में लागू होगी शहर जैसी सुरक्षा मानक, स्कूल-हॉस्पिटल के पास जेब्रा क्रॉसिंग अनिवार्य Patna road accident: कोइलवर पुल पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत; पांच गंभीर रूप से घायल Railway big relief : बजट से पहले रेलवे का बड़ा ऐलान, अब इन लोगों भर्ती में मिलेगी राहत; अनुकंपा नौकरी के भी नियम बदले Patna Traffic Diversion : पटना के इन रास्तों पर आज रहेगी नो एंट्री, पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Union Budget : आज पेश होगा देश का आम बजट, जानिए किन वर्गों को मिल सकती है राहत सासाराम में कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह ने CJM कोर्ट में किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल समस्तीपुर में भाई से अवैध वसूली कराने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद आवास सहायक स्मिता कुमारी को किया गया सेवामुक्त मुजफ्फरपुर: चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी विफलता, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को किया बाइज्जत बरी क्या बिहार में यही शराबबंदी है? पंजाब से यूपी के रास्ते लाई जा रही थी शराब, पाइपों के नीचे छिपाकर की जा रही थी तस्करी
03-Oct-2025 02:29 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सियासी एंट्री को लेकर बिहार की राजनीति में लंबे समय से कयासों का बाजार गर्म है। सियासत के जानकार निशांत की राजनीति में एंट्री को लेकर अपने अपने हिसाब से दावे करते रहे हैं। इसको लेकर अबतक पार्टी की तरफ से कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए गए हैं हालांकि आज हुई जेडीयू की बैठक में एक बार फिर से निशांत को एक बार फिर से टिकट देने की मांग उठी है।
दरअसल, बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, और सभी राजनीतिक पार्टियां अब चुनावी मोड में आ चुकी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित सीएम हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में राज्यभर से आए लगभग 400 जदयू कार्यकर्ता शामिल हुए। मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एनडीए सरकार की योजनाएं जनता तक सही तरीके से पहुंचे, इसके लिए सभी को मिलकर मेहनत करनी होगी। बैठक के दौरान एक और खास मांग सामने आई। नालंदा से आए जदयू जिलाध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी और हिलसा से जिला उपाध्यक्ष भरत शर्मा समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री से उनके बेटे निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने की अपील की।
दोनों ने कहा कि अगर पार्टी में जोश और ऊर्जा लानी है तो निशांत कुमार को राजनीति में लाना होगा। हम चाहते हैं कि वे भी नीतीश कुमार की तरह जज़्बे के साथ राजनीति में कदम रखें। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आश्वासन दिया कि वे इस पर विचार करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने नालंदा में बैठक कर इस विषय पर सहमति बनाई है और हमने सीएम के सामने निशांत के चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा है।
इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राज्यसभा सांसद संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और एमएलसी संजय गांधी भी मौजूद रहे। मीटिंग लगभग तीन घंटे तक चली, जिसमें मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली। सीएम हाउस के मीटिंग हॉल में बारी-बारी से सभी नेताओं से संवाद किया गया।