मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-May-2020 11:22 AM
PATNA : जेडीयू नेता के यहां से भारी संख्या में हथियार बरामद होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने कलमजीवी प्रकोष्ठ के नेता के हथियार तस्करी में पकड़े जाने के बाद कहा है कि पार्टी को “हथियार तस्करी प्रकोष्ठ” बना लेना चाहिए।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की पार्टी के वरिष्ठ नेता और कलमजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव के यहाँ भारी संख्या में अवैध हथियार बरामद हुए है। JDU को कलमजीवी प्रकोष्ठ की जगह “हथियार तस्करी प्रकोष्ठ” बना लेना चाहिए। जेडीयू के एक अन्य शीर्ष नेता के भी इससे तार जुड़े हुए है।
माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की पार्टी के वरिष्ठ नेता और कलमजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव के यहाँ भारी संख्या में अवैध हथियार बरामद हुए है। JDU को कलमजीवी प्रकोष्ठ की जगह “हथियार तस्करी प्रकोष्ठ” बना लेना चाहिए। जेडीयू के एक अन्य शीर्ष नेता के भी इससे तार जुड़े हुए है। pic.twitter.com/SWXJORFsDM
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 18, 2020
बता दें कि हाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार के जखीरे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें जेडीयू का एक नेता भी शामिल है।जेडीयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अमरदीप फूलन को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है। वैशाली की डीआईयू और नगर थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चंदन सिंह के घर से हथियार का जखीरा बरामद किया है। नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र इलाके में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी तादाद में हथियार लगभग 200 राउंड से ज्यादा गोली, वॉकीटॉकी, मेटल डिटेक्टर सहित अन्य चीजें बरामद हुई हैं।