ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / नीतीश जी, अब शिक्षकों को बालू माफियाओं को पकड़ने में भी लगाइये: बीजेपी...

नीतीश जी, अब शिक्षकों को बालू माफियाओं को पकड़ने में भी लगाइये: बीजेपी के बड़े नेता ने की मांग

30-Jan-2022 03:16 PM

PATNA: बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को शराब पीने और बेचने वालों की सूचना देने का काम सौंपा है, जिसके बाद हंगामा मचा हुआ है. अब बिहार बीजेपी के एक सीनियर नेता ने बड़ी मांग रख दी है. बीजेपी नेता ने नीतीश कुमार से मांग किया है कि शिक्षकों को बालू माफियाओं को पकडने के काम में भी लगा देना चाहिये क्योंकि बिहार पुलिस ने बालू माफिया कंट्रोल नहीं हो रहे हैं.


नवल किशोर यादव ने की मांग

बिहार विधान परिषद में बीजेपी दल के नेता नवल किशोर यादव ने ये मांग की है. नवल किशोर यादव ने शिक्षकों को शराब माफियाओं की मुखबिरी करने के सरकारी आदेश पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि बिहार के शिक्षकों को पढ़ाने के अलावा सरकार ने पहले से 17 काम दे रखा है. उन्हें अंडा खरीदने, बोरा बेचने, नैपकिन बांटने, चावल खरीदने, दवा बांटने जैसे लगभग डेढ़ दर्जन काम मिले हुए हैं. सरकार ने उन्हें ये भी काम दे रखा है कि जो खुले में शौच करते हैं उनकी फोटो खींचे. 


नवल किशोर यादव ने कहा कि जब सरकार से पूछा जाता है कि शिक्षकों को क्या ये सब काम दिया जाता है तो सरकार कहती है कि वे प्रबुद्ध हैं इसलिए उन्हें ये काम दिया जा रहा है. तो क्या शिक्षक शौच कर रहे लोगों की फोटो खींचने, अंडा खरीदने औऱ शराब माफियाओं से मार खाने के लिए प्रबुद्ध हैं. अगर शिक्षक प्रबुद्ध हैं तो उन्हें वैसा काम सौंपिये.


पुलिस का कंट्रोल शिक्षकों के हाथों में सौंपिये

नवलकिशोर यादव ने कहा कि अगर शिक्षकों को सरकार प्रबुद्ध मानती है तो उन्हें पुलिस हेडक्वार्टर में बिठाये. बिहार पुलिस से क्राइम कंट्रोल नहीं हो रहा है, शिक्षक उसे कंट्रोल करवा देंगे. सचिवालय से लेकर ब्लॉक ऑफिस तक रिश्वतखोरी हो रही है, उसे पकड़ने के लिए जो सरकारी एजेंसी है वहां भी शिक्षकों को लगा दीजिये. बालू माफिया पर सरकार कंट्रोल नहीं कर पा रही है, वहां भी बिहार के सारे कुलपतियों को लगा दीजिये, क्योंकि वे प्रबुद्ध हैं इसलिए कंट्रोल कर कर लेंगे. 


नवलकिशोर यादव ने कहा कि सरकारी शिक्षकों को शराब की सूचना देने वाला सरकार का आदेश तत्काल वापस लेना चाहिये. बिहार सरकार को शिक्षकों को पढ़ाने के अलावा दूसरे किसी में नहीं लगाना चाहिये.